पूरे देश में प्रचंड बहुमत के साथ चुनाव जीतने
पर नरेन्द्र मोदी जी को हार्दिक बधाई एवं उनके आगे के कार्य के लिए ढेरों
सुभकामनाएँ . निश्चित तौर पर अब देश की जनता ने यह साबित कर दिया है की उसे
नरेन्द्र भाई मोदी से बहुत आशाएं हैं वह देश में अब विकाश एवं सुशासन चाहती है ,
जनता ने बता दिया है की वह अब समग्र राजनीती चाहती है न की तुस्टीकरण , धर्मनिरपेक्षता
के नाम पर हो रहे तुस्टीकरण को भी जनता ने इस बार ठेंगा दिखा दिया है , सभी
धर्मनिरपेक्ष दल अंडा लिए घूम रहे हैं और अपनी दुर्दशा के लिए सायद घर में छुपकर
जनता पर दोष लगा रहे हैं . पर भाई इस बार जनता ने साबित कर दिया है की यह पब्लिक
है सब जानती है इसने यदि जनादेश दिया है तो भारी आशाएं भी पाली हैं श्री नरेन्द्र मोदी जी से और श्री
नरेन्द्र मोदी जी का १४ वर्ष का सेवा का अनुभव भी जनता ने देखा है और मैं भी यह मानता
हूँ की जनता ने इस बार सच में एक सच्चा गरीब परिवार से आया व्यक्ति प्रधानमंत्री
पद के लिए चुना है जो हर दिक्कत को जानता है और यदि वह चाहे तो हर समस्या पर अपना
बेहतर कार्य कर सकता है. मैं भी यह आशा करता हूँ की नरेन्द्र मोदी अच्छा कार्य
करके दिखायेंगे .
मैं उन्हें हार्दिक सुभकामनाएँ देता हूँ एवं आशा
करता हूँ की यह सरकार सच में गरीब . दलित , पिछड़े , वंचित , शोषितों के लिए कार्य
करेगी एवम देश की हर समस्या पर उसका ध्यान रहेगा , एवं भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ
जिसे किसान कहा जाता है उसके लिए उसकी समस्याओं के समाधान के लिए अपनी जान लगा
देगी. वैसे कृषक वर्ग किसी से आशा तो नहीं रखता उसका पैसा वषों तक मिलें खाए रहती
है , उसे एक भी रूपया देती है तो व्याज पहले लगा देती है . और सच में मैंने तो
सुना है की चीनी मिलें नेताओं को बड़ा हिस्सा देती हैं अपनी कमाई का जिससे की वे
उनके विर्र्ध कोई कारवाही न करें.
No comments:
Post a Comment